भारत में सबसे सफल स्मॉल बिजनेस 2023
Most Successful best small business ideas in India 2023 भारत एक विकासशील देश है। अन्य देशों की अपेक्षा भारत की अर्थव्यवस्था में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिलता है।भारत को सफल देशों की गिनती में आने के लिए आवश्यक है कि यहाँ की जनता इतनी प्रगतिशील हो जाए जिससे भारत में उत्पादित वस्तुओं का विदेशों में व्यापार अधिक हो। इसके लिए यह आवश्यक नहीं कि बड़े बड़े उद्योगों के विकास से ही विदेशों में व्यापार संभव है, छोटे स्तर के व्यापारियों के योगदान के बिना कोई बड़ा उद्योग विकसित नहीं हो सकता। यदि छोटे स्तर से भी चाहे तो विदेशों तक व्यापार किया जा सकता है। बस आपको समझना होगा कि किन चीजों की विदेशों में डिमांड है और आप अपनी किस चीज को विदेशों में भी बेच पाने में सफल हो सकते हैं। इस टॉपिक में आपको यही समझाना चाहता है कि वर्ष 2023 में वो कौनसा बिजनेस है, जो सबसे सफल व्यापार की श्रेणी में शामिल हो। तो चलिए जानते हैं। सबसे सफल और स्मॉल स्केल पर किये जाने वाले बिजनेस से संबंधित सभी जानकारियां। कपड़े का बिजनेस दोस्तों यह सच है कि भारत के कपड़े के व्यापार ने विदेशों तक सबसे ज्यादा कारोबार किया है।तो चलिए जानते हैं कि क्यों कपड़े का बिजनेस वर्ष 2023 का सबसे सफल और स्मॉल स्केल का बिजनेस है? भारत में कपास का सबसे अधिक उत्पादन होता है, कपड़े की क्वालिटी की बात की जाए तो भारत मे उत्पादित कॉटन विदेशों तक सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला फैब्रिक है।जो कि सबसे हल्का और गर्मियों के लिए सबसे उत्तम किस्म का है। इसके साथ ही भारत में कॉटन में अन्य किस्म के धागों को मिक्स करके कॉटन की कई वैरायटी को जन्म दिया गया है।जिसमें सबसे बड़ा हाथ भारत के उन कारीगरों का है जो अपनी मेहनत और हुनर का जादू बड़ी ही आसानी से बिखेर लेते हैं।साथ ही कच्चे माल की उचित उपलब्धता के साथ साथ नई तकनीकों के इस्तेमाल ने भी कपड़े के उत्पादन को कई गुना बढ़ा दिया है। भारतीय पोशाक भारत एक ऐसा देश है, जहाँ अनेक धर्म, अनेक सभ्यता, अनेक जाती के लोग मिलकर के रहते हैं।यहाँ हर राज्य में अलग अलग सभ्यता के अलग अलग धर्म के लोग एक साथ रहते दिख जाएंगे।ऐसे में हर किसी के कपड़ो का रंग ढंग बिल्कुल अलग है। इस वजह से भी कपड़ो की डिमांड काफी अधिक है। हर धर्म और जाति के लोग कई तरह के त्यौहार मनाते हैं। त्यौहारों पर लोगों को हमेशा ही नई नई पोशाकों में देखा जाता है।यूँ कहा जाए कि भारतीय संस्कृति की मिठास पोशाकों में भी देखने को मिलती है।यह भी एक बड़ी वजह है कि भारत मे कपड़ो का बिजनेस सबसे सफल बिजनेस में से एक है। दीर्घ एवं लघु स्तर कपड़े का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जो दीर्घ एवं लघु दोनों ही स्तर पर किया जा सकता है। लघु स्तर पर देखा जाए तो रिटेल और होलसेल बिजनेस चलता है। रिटेल में भी कई तरह से बिजनेस किया जा सकता है जैसे, होलसेल बिजनेस के साथ साथ रिटेल में भी कपड़े बेचे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त लघु स्तर पर कपड़ो पर प्रिंटिंग, कलर करना, धागो से डिजाइनिंग, नग या मोती जड़ना, कपड़ो की सिलाई आदि कार्य किए जा सकते हैं। दीर्घ स्तर पर कपड़ो की मैन्युफैक्चरिंग बल्क क्वांटिटी में की जाती है। या धागे से कपड़े की बुनाई की जाती है। कपड़ो के एक्सपोर्ट का बिजनेस भी दीर्घ स्तर पर किया जाने वाला बिजनेस है। मार्जिन/ प्रॉफिट कपड़े पर लगभग 50 से 100 प्रतिशत तक का मार्जिन व्यापारी कमा लेते हैं। अगर अन्य व्यापार से तुलना की जाए तो यह मार्जिन किसी भी छोटे या बड़े बिजनेस से कई गुना अधिक है। सभी तरह के खर्चो का हिसाब भी लगभग 5% से अधिक नहीं होगा। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि कपड़े के बिजनेस में अच्छा खासा प्रॉफिट रहता है। इसलिए भी लोगों का कपड़े के बिजनेस की तरह रुझान सबसे अधिक रहता है। यह एक ऐसा बिजनेस है जो सबसे कम बजट में शुरू किया जा सकता है। यदि आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क कर कपड़े के बिजनेस से संबंधित सभी जानकारी जरूर लें। Most Successful best small business ideas in India 2023 Read […]